युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदों का नमन
राजनीति
26-Jul-26
छिंदवाड़ा

कारगिल विजय दिवस केवल एक विजय का पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के अदम्य साहस, सर्वाेच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति का अमर स्मरण है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 1999 के भारत-पाक युद्ध में अपनी जान की परवाह किये बिना दुश्मनों के नापाक मंसूबों को मिट्टी में मिलाकर देश के सैनिकों ने न केवल अदम्य साहस, शौर्य, वीरता का परिचय दिया बल्कि रणभूमि में देश को शानदार जीत दिलाई। यह बात कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिटटु मंडराह सहित अन्य वक्ताओं ने कही।
इस अवसर पर कारगिल के सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं भारतीय सेना के शौर्य को शत-शत् नमन किया गया। कार्यक्रम में युवामोर्चा उपाध्यक्ष रवि मालवी, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सयोजक अंकित सोलंकी, अंकित ढोंके, राहुल रसेला, सौरभ ठाकुर, ऋषभ ताम्रकार, प्रिंस सोनी, मलखान, आदित्य गोस्वामी , सुजल साहू, नितेश साहू, करन यादव ,कैलाश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।