सांसद साहू ने देखी और सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
राजनीति
26-Jul-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम मन की बात के 136 वें संस्करण को मध्यप्रदेश के दतिया में भाजपा के युवा साथियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना और देखा। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि इस बार मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति, भारतीय नौसेना मे महेंद्रगिरी के शामिल होने एवं विक्रम 1 के सफल प्रक्षेपण, खादी, खेलों में भारत की उपलब्धियों, हर घर तिरंगा अभियान तथा त्रिपुरा के पारंपरिक चौंगप्रेंग जैसे प्रेरणादायी विषयों का उल्लेख किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी सहित अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।