Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गायत्री परिवार की आध्यात्मिक संजीवनी संगोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब

गायत्री परिवार की आध्यात्मिक संजीवनी संगोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब
छिंदवाड़ा
26-Jul-26
छिंदवाड़ा

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शनिवार को सिंधु भवन, मोहन नगर में जीवन परिवर्तन एवं जन-समाधान आध्यात्मिक संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम प्रभारी आशीष सिंह ने कहा कि आज का युवा, भृमित जीवन, अवसाद और दिशाहीनता से जूझ रहा है। जगाने में इसका एकमात्र समाधान गायत्री के सिद्धांतों पर आधारित जीवनशैली है। उन्होंने स्वाध्याय, साधना और सेवा को ही कल्याण और उत्थान का मार्ग बताया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे संत साधकों में भाष्कर तिवारी जी ने संगीतमय आध्यात्मिक एवं जन-जागरण चिंतन प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए युवा की चेतना का सही जागरण सही चरित्र निर्माण जरूरी है।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति  

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले के सांसद विवेक साहू जी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे संस्कार और चरित्र निर्माण के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर प्रांतीय युवा संयोजक विवेक चौधरी जी ने युवाओं को संगठन की कार्यशैली जीवन के उत्कर्ष योगदान के लिए आह्वान किया, अतिथि  संतोष साहू, अशोक कावड़े, गोविंद माहोरे, अटल खुरवे, गणेश चाँदवंशी, विशाल बंदेवार,यशवन्त पाठे, समस्त तहशील समन्वय , कार्यकर्ता युवा सहित शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, कर्मचारी, किसान और मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

व्यवस्था और संचालन 

पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी अशोक माहोरे जी ने देखी। मंच का कुशल संचालन हेमंत माहोरे जी ने किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसमें युवाओं, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने  जीवन जीने के व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा की।
Share News On