Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आज सोनपुर, शांति कॉलोनी सहित अनेक क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई

आज सोनपुर, शांति कॉलोनी सहित अनेक क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई
छिंदवाड़ा
27-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

म.प्र.पूर्व क्षेत्र  विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 33/11 के.व्ही., एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को 11 के.व्ही. एसआरटी-01 फीडर, फीडर कोड-7086 तथा खजरी फीडर, फीडर कोड- 7069 के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातरू 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. एसआरटी-01 फीडर, फीडर कोड-7086 के अंतर्गत सोनपुर से शांति कॉलोनी, कोलाढाना, चित्रकूट काम्पलेक्स, सुभाष कॉलोनी, एम्स कॉलोनी, साबलेवाड़ी, भूषणवाड़ी प्रथम भाग से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इसी तरह खजरी फीडर, फीडर कोड- 7069 के अंतर्गत प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सिध्दी विनायक कॉलोनी, सांई वाटिका, फ्रेण्ड्स कॉलोनी, आनंद नगर, डमरूटोला, कचरा घर, डुंगरिया, सोमाढाना, आर.टी.ओ. ऑफिस, नाजम बगीचा, आर्कन सिटी, गाडरी ढाना आदि से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।
Share News On