नेताओं के भाजपा-कांग्रेस में आने-जाने को लेकर कश्मकश
राजनीति
27-Oct-26
भाजपा छोड़ने की खबर भ्रामक, नेपाल पटेल भाजपा में ही रहेंगे: शैलेन्द्र पटेल
कांग्रेस नेता द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में माला पहनाने से फैला भ्रम

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी के सारना मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल ने स्पष्ट किया है कि बोहनाखैरी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल पटेल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और पार्टी में ही बने रहेंगे। उनके भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरें भ्रामक हैं।
भाजपा नेता नेपाल पटेल ने कहा कि वे राष्ट्रवाद, विकासवादी विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। भारतीय जनता पार्टी ही किसान, मजदूर और आमजन के हित में योजनाएं बनाकर क्षेत्र, प्रदेश एवं देश के विकास को गति दे सकती है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वागत के दौरान कांग्रेस के एक नेता ने उनके गले में फूलमाला डाल दी थी। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह फैल गई और सोशल मीडिया पर भी इस आशय की खबरें प्रसारित होने लगीं। कांग्रेस के नेताओं से मैं कहना चाहता हूँं कि इस प्रकार किसी सच्चे कार्यकर्ता को बदनाम करने से बाज आए । इन खबरों का खंडन करने के लिए वे प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना से मिले। नेपाल पटेल के अनुसार, दीपक सक्सेना ने उनसे आत्मीयता से मुलाकात की और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा नेता नेपाल पटेल ने स्पष्ट कहा कि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में माला पहनाए जाने का अर्थ राजनीतिक दल बदलना नहीं है। वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और भाजपा में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण तथा देश को सक्षम, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों को भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने अपने संबंध में भाजपा छोड़ने को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक निष्ठा भारतीय जनता पार्टी के साथ है।