सांसद ने की केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात
राजनीति
27-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने लॉ एंड जस्टिस एवं केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की है। सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में लॉ एंड जस्टिस एवं केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सौजन्य मुलाकात कर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी है। इस दौरान उन्होंने राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से दोनों जिलों के सर्वांगीण विकास, बेहतर सुविधाओं और जनकल्याण को लेकर निरंतर प्रयासों को गति देने पर विस्तृत संवाद भी किया है।
उल्लेखनीय है कि दोनों जिलों के विकास को लेकर हमेशा ही प्रयत्नशील और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू लगातार दोनों जिलों के विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत है। इसी का परिणाम दोनों जिलों में स्वीकृत करोड़ों के विकास कार्यों के रूप में दिखाई भी देने लगा है। अपने ढाई़ वर्ष के कार्यकाल में ही सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों में करोड़ों रूपयें के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिए है। मंगलवार को दिल्ली में सांसद बंटी विवेक साहू ने राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात करते हुए भाजपा संगठन द्वारा दोनों जिलों में भाजपा के विभिन्न अभियानों के तहत की जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी है। मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है।