युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
राजनीति
22-Jul-26
छिन्दवाड़ा

भाजपा की सरकार में पहले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जाता है। विरोध करने पर पुलिस से लाठियां बरसाई जाती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे युवाओं के साथ दिल्ली पुलिस का किया गया बर्ताव है। नीट पेपर लीक और युवाओं पर भांजी गई लाठियों के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने ईएलसी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के युवाओं ने बड़ी संख्या में ईएलसी चौक पर उपस्थित हुए। युवाओं ने भाजपा सरकार और नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एकलव्य अहाके, नवेद ख़ान, जगदंबा, उमेश चौहान, निवेश नागेश, सचिन वर्मा, रजनीश मोहने, वीर उइके, मुक्कू सोनी, गोलू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनता की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र को कमजोर करता है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनहित की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।