भाजपा कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक में किया राहुल गांधी का पुतला दहन
राजनीति
22-Jul-26
छिंदवाड़ा कांग्रेस ने किया था देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग

छिंदवाड़ा
लोकतंत्र विरोधी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में निरंतर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि अस्वीकार्य है। उन्हीं की शैली से प्रभावित होकर छिंदवाड़ा कांग्रेस द्वारा कल अपने आंदोलन के दौरान देश के प्रधानमंत्री और सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का
छिंदवाड़ा कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने को लेकर भाजपा नगर युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक में राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला दहन किया है। नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू विवेक मंडराह ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही देश को अराजकता की ओर धकेलने का काम करते आ रही है और उनका उद्देश्य हमेशा से यह रहा है कि देश में किसी भी तरह से माहौल खराब होते रहे यदि काँग्रेस अपना रवैया नहीं सुधारती है तो हजारों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विजय पांडे, महामंत्री कमलेश उईके, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू विवेक मंडराह, रवि मालवी, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, संभागीय कार्यालय मंत्री भरत घई, मोरेश्वर हिवसे, पंकज पाटनी, आलोक साहू, माइकल पहाड़े, कृपा शंकर सूर्यवंशी, शिवा सरसवार, मयूर पटेल, विश्वेंद्र बैस, माया बंदेवार, पप्पू ठाकुर, अंकित तिवारी, विजेंद्र चौहान, आनंद गोहर, लक्की पाल, नितिन राउत, कार्तिक वानखेडे, राहुल रसेला, यश गुप्ता, नितेश साहू, सत्यम बंदेवार, नीरज भारद्वाज, संकेत पांडे, यश डेहरिया, विशाल सोनी, प्रथम ठाकुर, अनुज सोनी, रिकेंद्र नागवंशी, सुजल साहू, राकेश विश्वकर्मा, बिट्टू भाऊ, अक्षय ठाकुर, प्रथम ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।