Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला महिला कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

जिला महिला कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन
राजनीति
22-Jul-26
छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिला महिला कांग्रेस कार्यालय का उद्धाटन किया। नकुलनाथ जी ने फीता काटकर महिला कांग्रेस कार्यालय का उद्धाटन कर विजिटर रजिस्टर पर पहला हस्ताक्षर किया। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

शिवनाथ यदुवंशी को सौंपी जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार युवक कांग्रेस में नवेगांव ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके व जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी गोविंद राय की सहमति उपरांत युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोलू पटेल के द्वारा नवेगांव युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शिवनाथ यदुवंशी मनोनीत किए गए हैं।
Share News On