Home News Helpline Classified Jobs About Contact

युवा चेतना कार्यक्रम आज के युवाओं के लिए जरूरी है: बंटी विवेक साहू

युवा चेतना कार्यक्रम आज के युवाओं के लिए जरूरी है: बंटी विवेक साहू
धर्म
25-Jul-26
सिंधु भवन में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शिविर में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा

गायत्री परिवार द्वारा युवा चेतना शिविरों का कार्यक्रम सराहनीय पहल है, मुझे खुशी है कि गायत्री परिवार के द्वारा यह अभियान पूरे देश भर में चलाया जा रहा है और मैं गायत्री परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस अभियान में जहां भी मेरी आवश्यकता हो मैं आपके साथ हूं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सिंधु भवन मोहननगर में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित युवा चेतना शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि हम सब का सपना है की भारत विश्व गुरु बने, भारत माता परम वैभव में विराजे और भारत की जो आध्यात्मिक शक्ति है उसको पूरी दुनिया पूजे। लंबे वर्षों से गुलामी के बाद अब ऐसा अवसर आया है  कि भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी भारतीय संस्कृति परंपरा, ध्यान और योग को पूरी दुनिया अपना रही है। और भारत की पहचान और उसकी शक्ति दुनिया देख रही है। सांसद ने कहा कि लंबे वर्षों के बाद हमारे अध्यात्मिक केंद्रों का पुनर्निमाण हो रहा है। समस्याओं का हल निकाल कर मंदिरों का निर्माण हो रहा है ।

सांसद श्री साहू ने कहा कि आज हमारे देश का युवा हमारे संस्कृति और परंपराओं को छोड़ पश्चिमी संस्कृति की तरफ जा रहा है, माता-पिता की बात को नहीं मान रहे हैं यह दुखद है, नशा करना चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस अभियान से हमें सफलता मिलेगी। 

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ही महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, रोहित पोफली, मनोज कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, मनोज सक्सेना, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, गरिमा प्रतीक दामोदर, अलकेश लांबा, शिवानी बंटी सक्सेना, जया विश्वकर्मा, संजु रग्गु यादव, माया बंदेवार, आलोक साहू, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया, अरविंद राजपूत, शंशाक चंदेल आदि उपस्थित थे।
Share News On