Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक

बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक
कृषि जगत
25-Jul-26
डेयरी प्लस योजना पर रहा फोकस

छिन्दवाडा 

विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के उद्देश्य से उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा  बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुचिकित्सा विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, गौसेवक एवं मैत्री उपस्थित थे। 

बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य, कामधेनु योजना तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के आवेदन पूर्ण कर जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की कृत्रिम गर्भाधान कार्य की ऑनलाइन प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद विकासखंड चौरई स्थित पशु चिकित्सालय में वीईओ, एवीएफओ एवं वीएएस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य की समीक्षा के दौरान लक्ष्यानुरूप प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को भी तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं करने की स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Share News On