Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नीट में सफल 44 विद्यार्थियों का सांसद ने किया सम्मान

नीट में सफल 44 विद्यार्थियों का सांसद ने किया सम्मान
शिक्षा
25-Jul-26
सांसद ने कहा मोदी सरकार में पेपर लीक के गुनेहगार आज जेल में है

छिन्दवाडा

शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 44 विद्यार्थियों ने नीट मेडिकल परीक्षा 2026 में क्वालिफाई कर ली है, इन सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाडा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी सफल विद्यालयों का सम्मान किया।  

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि ये गौरव का पल है कि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शासकीय विद्यालय में अध्ययन कर इस सफलता को प्राप्त कर जिले का मान बढाया है, इस कार्य में किसी भी प्रकार की रूकावट नही आने दी जायेगी अपितु आगे भी दोगुने उत्साह के साथ नीट मेडिकल परीक्षा की तैयारी जारी रख उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जाएंगे। 

कार्यक्रम के दौरान महापौर विक्रम अहके ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडिकल की पढाई कर डॉक्टर बनकर मानव सेवा का कर्म का संदेश दिया। जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इरपाचे ने इस वर्ष भी और सुव्यवस्थित योजना बनाकर नीट मेडिकल परीक्षा में सफलता का प्रतिशत बढाने का वादा किया। नीट कार्यक्रम की नोडल श्रीमती अमिता शर्मा ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, संजय मोहोड ने मंच संचालन किया। सहायक संचालक डी.पी. डेहरिया, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाडा आर.के. साहू तथा पूर्व प्राचार्य ए.काले की गौरवमयी उपस्थिति में सांसद बंटी विवेक साहू ने पालकों एवं विद्यार्थियों का सम्मान किया। सांसद महोदय के हस्ते सम्मान पाकर विद्यार्थी एवं पालकों ने खुशी व्यक्त की। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य आर.के. साहू ने आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर विद्यालय का समस्ट स्टाफ उपस्थित रहा।

Share News On