प्रस्फुटन समितियों को दिया दस्तावेजीकरण का प्रशिक्षण
छिंदवाड़ा
26-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट
नवांकुर संस्था पंचरत्न शिक्षा विकास समिती छिंदवाड़ा के द्वारा सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कुसमेली स्थित भवन में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों की क्षमता बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने तथा ग्रामीण विकास में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर पौधा का पूजन कर फलदार पौधा रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के हस्ते सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।साथ ही प्रशिक्षण सामग्री पेन पेड एवं सामग्री भी प्रदान की गई। प्रस्फुटन समितियों के कार्यों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने, बैठकों की कार्यवाही लिखने, सामाजिक गतिविधियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण करने तथा आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से संधारित करने की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उन्हें याद किया। पंचरत्न शिक्षा विकास समिति के सचिव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।