एक दिवसीय प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न
छिंदवाड़ा
26-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट
नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन छिंदवाड़ा के द्वारा सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्फुटन ग्राम घाट परासिया के ग्राम पंचायत भवन में किया गया। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कहा की दस्तावेजीकरण प्रस्फुटन समितियों के कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्यवस्थित दस्तावेजीकरण से समितियों की गतिविधियों, कार्यों की प्रगति एवं सामाजिक योगदान का आकलन करने में मदद मिलती है। उन्होंने सदस्यों से जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपूर्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया की आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों की क्षमता बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने तथा ग्रामीण विकास में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है ।
प्रशिक्षण में सेक्टर क्रमांक 3 की प्रस्फुटन समिति भानादेही, घाटपरासिया,पिंडरई कला, कोटलबर्री के प्रतिनिधियों, नवांकुर सखियों तथा एम एस डब्ल्यू एवं बी एस डब्ल्यू के छात्र ने सहभागिता दी। प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों मे ममता धुर्वॅ, हेमंत डेहरिया,राहुल अवस्थी, मनोज साहू,आनंद काकोडिया, मस्तराम रघुवंशी , स्वेता चंद्रवंशी, अरुण यादव, द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जन जागरूकता गति विधियों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से फीडबैक लिया ओर अपने अनुभव साझा किए ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों के हस्ते प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छात्र आलोक टांडेकर, शिवानी साहू,विकल्प सोमकुवर, खुशबू पंद्रे, खुशी परतेती,विशाखा साहू, टिंकू साहू,हरीराम कवडेकर, अनीश परतेती सहित समस्त समिती सदस्यो का सहयोग रहा ।