Home News Helpline Classified Jobs About Contact

40 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 171 मरीजों का उपचार

40 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में  171 मरीजों का उपचार
स्वास्थ्य
26-Oct-26
09 गंभीर मरीजों को किया गया रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट 

सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा शिवपुरी मंडल के ग्राम बारंगातेली में 40वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 171 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 83 महिलाओं व बालिकाआंे और 78 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 09 गंभीर मरीज को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, भाजपा शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल सहित अन्य अतिथियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।      
         ग्राम बारंगातेली में आयोजित 40 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया ने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि अंतिम छोर में रहने वाले हर उस जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाये जो उनके लिए बनाई गयी है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के बनने के बाद ही संभव हो सका है। अब लोगों के खातों में सीधे राशि भेजकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल ने भी लोगों को शिविर से संबंधित जानकारी दी।
         इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी ने लोगों को कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों लोगों का उपचार करके उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया है। शिविरों के दौरान मिले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में रेफर कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में अब तक के इतिहास में यह तीसरा अवसर है कि गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने शिविर में उपस्थित डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ समस्त चिकित्सा कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित    

ग्राम बारंगातेली में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, भाजपा शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल, समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, मंडल महामंत्री देवी सिंह राजपूत, सरपंच किशोर युवनाती, संतोष कवरेती,  उपसरपंच नरेश साहू, बूथ समिति महामंत्री मेहताब साहू, बूथ अध्यक्ष निखिल साहू, भाजपा नेता राजकुमार साहू, ईश्वरी नागले, सतीश चिन्तू राय, जय पटेल, अश्विनी डेहरिया, दीपक साहनी, आरिश रजा, दीपक धुर्वे, यश कैथवास, नीतेश पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share News On