Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शरद पूर्णिमा पर गुजराती समाज ने बांटे विजेताओं को पुरस्कार

शरद पूर्णिमा पर गुजराती समाज ने बांटे विजेताओं को पुरस्कार
धर्म
26-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

गुजराती समाज भवन में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बच्चों और बड़ों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में नृत्य, गीत तथा फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। नृत्य में श्रीमती संस्कृति चोटलिया की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन जीत लिया। उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक रही वही गीत में डॉक्टर भाविन शाह, हार्दिक रजानी तथा मनीष भट्ट ने अपने सुरो के जादू बिखेरे। 

आठ सदस्यों की टीम ने एक गीतमाला प्रस्तुत की जिसमें क्रमशः एक छोटे से बालक पर्व परमार की प्रस्तुति से प्रारंभ होकर हार्दिक राजानी, सीमा बेन भट्ट, प्रीति बेन सूचक, नीता बेन शाह, डॉ भाविन भाई शाह, विधी बेन परमार और जितेंद्र भाई विश्वकर्मा द्वारा लगातार आठ गीत प्रस्तुत किए गए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हेतु निर्णायक द्वय श्रीमती रचना श्रीवास्तव एवं श्रीमती क्षमा चंद बढ़घैया को सम्मानित किया जाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

   समाज के वरिष्ठ सदस्य मनोज भाई बाटविया द्वारा नवरात्र उत्सव में 9 दिन गरबा गाने वाले गायकों तथा वाद्य यंत्र पर संगत देने वाले बच्चों और बड़ों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी क्रम में नवरात्र उत्सव के दौरान 9 दिन चली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए। 9 दिन निकलने वाले लकी ड्रॉ कूपन के तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतियोगिता प्रभारीयों हिना बेन बाटविया, प्रीति बेन सूचक, जया बेन शाह, प्रीति बेन रतानी, तुलसी बेन शुक्ला तथा रुक्मणी बेन चौहान को भी पुरस्कृत किया गया।

 गुजराती समाज के अध्यक्ष अश्विनी भाई भट्ट द्वारा सफल नवरात्रि उत्सव हेतु प्रबंध समिति, युवा मंडल, महिला मंडल एवं बाल मंडल को बधाई देते हुए धन्यवाद वह आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समस्त समाज जनों को अल्पाहार तथा रात्रि 12:00 बजे प्रसादी स्वरूप दूध वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोहित भाई शाह एवं संचिता बेन शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हुए पत्रकारों को भी समाज द्वारा सम्मानित किया गया।
Share News On