शाह ने कहा, बूथ को मजबूत करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता
राजनीति
25-Oct-26
राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक को संबोधित किया एआईसीसी पर्यवेक्षक ने

छिन्दवाड़ा अपडेट
बूथ प्रबंधन में छिन्दवाड़ा जिले से अन्य जिलों को सीख लेनी चाहिए। कमलनाथ जी के बूथ प्रबंधन की तारीफ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी होती रही है और अब नकुलनाथ जी का युवा विजन बूथ पर साफ दिखाई दे रहा है। बूथ प्रबंधन और कांग्रेस के प्रति आपकी निष्ठा साफ दिखाई दे रही है। आपकी यही उपस्थिति दिल्ली के रामलीला मैदान में भी दिखाई देगी मुझे पूरी उम्मीद है। उक्त उदगार एआइसीसी से मनोनित छिन्दवाड़ा पर्यवेक्षक विमल शाह ने जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, कांग्रेस के विधायकगण, समस्त प्रभारीगण एवं पर्यवेक्षकगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त उप ब्लॉक अध्यक्षण, मंडलम अध्यक्षगण, समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण, सभी मोर्चा संगठन, समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिला एवं ब्लॉक, उप ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कांग्रेस के समस्त नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधिण की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
अपने सारगर्भित उदबोधन में उन्होंने कहा कि सत्ता का रास्ता बूथ प्रबंधन से ही तय होगा। इसके लिए बूथ को आधार मानकर सूक्ष्म योजनाएं व रणनीति बनाकर उस पर काम करें। बूथ कमेटी का गठन कर उसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे। महिला, युवा सहित अन्य वर्ग के लोगों को शामिल करें। मतदाता सूची का बारीकि से जांच करना, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने व काटे गए नामों की सत्यता की जांच कर कांग्रेस समर्थितों की पहचान करना होगा। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने के साथ ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान में शामिल 34 कार्यक्रमों में उपरोक्त कार्यक्रम भी शामिल है जिससे की बूथ को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। मुझे अवगत कराया गया कि इनमें से अधिकांश कार्यक्रम माननीय कमलनाथ जी व माननीय नकुलनाथ जी के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा जिले में पहले से ही संचालित हो रहे हैं, जिन्हें सतत रूप से आगे भी जारी रखें। उन्होंने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
प्रदेश महामंत्री श्री गुरमीत सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को कांग्रेस देश के कोने-कोने और गांव-गांव तक पहुंचाएगी। वोट केवल मतदान या सिर्फ चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, यह गरीब की आवाज है जिसे भाजपा सरकार लगातार दबा रही है। देश के अंदर सरकार वोट की चोरी से बन रही है। नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने जितने बातें कही है वे सभी सत्य साबित हो रही। वे लगातार वोट की चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के सहयोगी ने लिखित में कर दी है। देश में आर्थिक चुनौती की बात श्री राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे, आर्थिक चुनौती आ चुकी है। ब्लॉक अध्यक्ष सबसे मजबूत कड़ी है। पंचायत व निकाय चुनाव में आपका समर्पण होना चाहिए। एसआईआर को समझना होगा। मैं इस मंच से माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की कर्मभूमि को नमन करता हूं और आपकी निष्ठा को प्रणाम करता हूं।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि गांधी परिवार का विशेष स्नेह छिन्दवाड़ा को हमेशा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। लगभग 47 वर्ष पूर्ण छिन्दवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने छिन्दवाड़ा में आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि वह अपने तीसरे पुत्र माननीय कमलनाथ जी को छिन्दवाड़ा की सेवा के लिए सौंप रही है। छिन्दवाड़ा का विकास और नाम आज विश्व पटल पर माननीय कमलनाथ जी की वजह से चमक रहा है। हमारे विशेष अग्रह पर माननीय कमलनाथ जी ने अपने पुत्र माननीय नकुलनाथ जी को छिन्दवाड़ा के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में माननीय राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री और माननीय नकुलनाथ जी केन्द्र में मंत्री बनकर देश व प्रदेश के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि श्री विमल शाह जी जिस उद्देश्य से छिन्दवाड़ा आए हैं वह अवश्य पूर्ण होगा।
आयोजित बैठक को कांग्रेस के एसआईआर प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए एसआईआर व मतदाता सूची से सम्बंधित संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए की जिम्मेदारी व कार्यों को पुनरू अवगत कराया। मंच संचालन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने किया आभार प्रदर्शन राजीव तिवारी ने किया।