Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अरुण शर्मा बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक

अरुण शर्मा बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक
राजनीति
25-Oct-26
प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, भाजपा जिला संगठन ने दी बधाई 

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल द्वारा की गई है। इस नियुक्ति में संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद विवेक बंटी साहू, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की सहमति रही।

श्री शर्मा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव और पूर्व में व्यापारी प्रकोष्ठ का दायित्व निभाने के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से जिले में व्यापारी प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने तथा व्यापारियों के बीच पार्टी के संपर्क और संवाद को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई जा रही है।

भाजपा जिला संगठन ने अरुण शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं और हितों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा प्रकोष्ठ को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे।
Share News On