Home News Helpline Classified Jobs About Contact

5 नवंबर तक चलेगा भाजपा का देशव्यापी अभियान

5 नवंबर तक चलेगा भाजपा का देशव्यापी अभियान
राजनीति
25-Oct-26
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा ने तय की जिम्मेदारियां

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को जिले में प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे तथा नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने अभियान के उद्देश्यों और जनसंपर्क गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए।   इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व सभापति श्रीमती आरती खण्डेलवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमिता तुलसी बरहैया उपस्थित रहे । बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय पांडे ने किया तथा जिला मंत्री शैलेंद्र पटेल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और स्वच्छ मतदाता सूचियों के प्रति जनजागरण करेंगे। उन्होंने कहा कि ैप्त् और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब कार्यकर्ता तथ्यों के साथ जनता के बीच रखेंगे। अभियान के तहत घुसपैठ के विरुद्ध जागरूकता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, कानून के शासन और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने आपातकाल, प्रेस पर सेंसरशिप और प्रदेश सरकारों को बर्खास्त किए जाने जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया।

महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सामाजिक वातावरण बिगाड़ने और युवाओं को हिंसा की ओर प्रेरित करने के प्रयासों के प्रति समाज को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सड़कों, बस्तियों और विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच पहुंचकर संवाद करने तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जनजागरण करने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भारत की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। रक्षा, विज्ञान, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और जनकल्याण के क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने की बात कही गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम के जिला संयोजक धर्मेंद्र मिगलानी,  कार्यक्रम सह संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना  जिला मंत्री शैलेंद्र पटेल, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती अमित तुलसी बरैया को नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को वक्ता की जिम्मेदारी

अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में वक्तव्य देने और जनसंवाद की जिम्मेदारी भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना तथा चौधरी चन्द्रभान को सौंपी गई है।

इसी क्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जिला महामंत्री कमलेश उइके, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व जिला महामंत्री उत्तम ठाकुर, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष ठाकुर को भी वक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, पूर्व जिला मंत्री नितिन तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुज पाटकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजया यादव तथा पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में वक्ता की भूमिका निभाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस और पदयात्रा की जिम्मेदारियां तय

अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, कार्यालय मंत्री भारत घई, मीडिया प्रदेश प्रवक्ता डॉ. नितिन मोहन डेहरिया तथा सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंगनापुरे को सौंपी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और पार्टी के पक्ष को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के आयोजन की जिम्मेदारी जिला महामंत्री कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा तथा किसान मोर्चा के सह कार्यालय मंत्री आदर्श सक्सेना को दी गई है।

प्रमुख नागरिकों के साथ होगी गोष्ठी

प्रमुख नागरिक गोष्ठी के आयोजन की जिम्मेदारी जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला तथा जिला मंत्री गरिमा दामोदर को सौंपी गई है। गोष्ठी में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर संवाद किया जाएगा।

युवा एवं विद्यार्थियों के बीच होंगे संवाद और प्रतियोगिताएं

युवा एवं विद्यार्थियों के बीच ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर संवाद आयोजित करने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी, जिला युवा मोर्चा सदस्य शिवा सरसवार तथा जिला उपाध्यक्ष अंकित जैन को दी गई है। इसी विषय पर विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा आयोजित कराने के लिए कार्यालय मंत्री भारत घई, खेल प्रकोष्ठ पदाधिकारी अभिषेक वर्मा तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक आनंद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोशल मीडिया और नागरिक संपर्क पर रहेगा जोर

अभियान के डिजिटल प्रचार-प्रसार और इन्फ्लूएंसर्स एवं प्रमुख नागरिकों तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष बन्ना, सोशल मीडिया सहप्रभारी राहुल शर्मा, सोशल मीडिया सहप्रभारी पवन गोस्वामी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी अनिश पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया योजना के अंतर्गत संभाग सह प्रभारी अर्पण मैद, आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे तथा नगर निगम छिंदवाड़ा के पार्षद संदीप सिंह चौहान अभियान से संबंधित डिजिटल गतिविधियों का संचालन करेंगे।

अभियान के विषयों पर विशेषांक पत्रिकाएं होंगी प्रकाशित

अभियान के उद्देश्यों और विषयों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए विशेषांक पत्रिकाओं के प्रकाशन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कमल वाजपेयी को सौंपी गई है।बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी सहित कार्यक्रम के सदस्यगण उपस्थित रहे ।
Share News On