Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन
राजनीति
25-Oct-26
मंडलम से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे

छिन्दवाड़ा अपडेट

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी की कर्मभूमि छिन्दवाड़ा आकर मुझे प्रसन्नता हुई। यह जिला मेरे लिए नया नहीं है, इसलिए क्योंकि इसकी पहचान देश व विदेश तक है, इसका श्रेय माननीय कमलनाथ जी व माननीय नकुलनाथ जी को जाता है। यहां की जागरूक जनता और कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सोच विकास को प्राथमिकता देती है। उक्त उदगार एआइसीसी से मनोनित छिन्दवाड़ा पर्यवेक्षक विमल शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विमल शाह ने कहा कि पूरे देश में 200 जिलों में वोट बचाओ देश बचाओ पर प्रेस कॉन्फ्रेन्स जारी है। प्रेस के माध्यम से हम अपनी बात जनता तक पहुंचा रहे, आज जो स्थिति हैं उसमें वोट बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। देश के प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार है, लेकिन सत्ता में काबिज भाजपा सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से वोट देने का अधिकार छीन रहा है यह पूरी तरह असंवैधानिक है। वोट देने का अधिकार सभी के पास है और वह सुरक्षित रहना चाहिए। चुनाव जीतने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त का उपयोग कर सत्ता को लूटा जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा चुनाव लूट रही है। वोट में हेराफेरी के कई मामले गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से लगातार सामने आ रहे हैं।

वोट काटकर भाजपा ने चुनाव जीता

श्री शाह ने आगे कहा कि हजारों वोट काटकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने भाजपा को चुनाव जिताया है। यह बात स्पष्ट हो चुकी है, इसीलिये इस्तीफा ज्ञानेश कुमार गुप्ता का मांगा जा रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम भाजपा नेता आग बबूला हो रहे। क्योंकि ज्ञानेश कुमार गुप्ता के हटते ही भाजपा की पोल पूरी तरह खुल जाएगी। वोट काटने की इस प्रक्रिया का खुलासा भी चुनाव आयोग के ही दो अन्य आयुक्तों के द्वारा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि किस तरह सभी चुनावों में ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने एकपक्षीय निर्णय लिए हैं। उन्होंने अन्य दो आयुक्तों से कोई विचार विर्मश नहीं किया। नैतिकता के आधार पर ज्ञानेश कुमार गुप्ता ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए।

एक नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा आंदोलन

01 नवम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान पर वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन होगा। रैली निकाली जाएगी और जनता तक वोट बचाओ, देश बचाने का आग्रह किया जाएगा। इसके लिए मंडलम और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर आग्रह किया जाएगा कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर वोट और देश बचाने का आग्रह करें। यह प्रथम चरण सिर्फ 01 नवम्बर को आयोजित आंदोलन के लिए किया जा रहा है। इसके उपरांत दूसरा चरण योजनाबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जाएगा जिसमें जनता से सीधा संवाद और जुड़ाव होगा।

वोट की चोरी से सत्ता में आकर तानाशाही कर रही भाजपा

भाजपा वोट की चोरी से सत्ता में आकर तानाशाही कर रही है। एक ओर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई और बेरोजगारी को कम करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा अब तानाशाही पर उतर आई है। जनता के साथ न्याय नहीं बल्कि अन्याय कर रही है। इसके अनेक प्रमाण प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद है। इनके अन्याय और तानाशाही के अंत का समय नजदीक आ चुका है। सबसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता इस्तीफा देंगे और फिर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भी इस्तीफा देना पड़ेगा। छिन्दवाड़ा के बाद सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी व पांढुर्ना में भी प्रेस कॉन्फेन्स के माध्यम से वोट बचाओ व देश बचाओ आंदोलन का संदेश पहुंचाएंगे।

आयोजित वार्ता को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री गुरमीत सिंह, छिन्दवाड़ा प्रभारी सुनील जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो व कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे।
Share News On