Home News Helpline Classified Jobs About Contact

39 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 277 मरीजों का उपचार

39 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 277 मरीजों का उपचार
स्वास्थ्य
25-Oct-26
06 मरीजों को किया जिला अस्पताल में रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट

सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा मंडल खमारपानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमड़ागढी में 39 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 277 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 165 महिलाएं व बालिकाएं और 112 पुरुष व युवा शामिल थे। सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 06 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

ग्राम तुमड़ागढी में आयोजित 39 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले उसका उचित उपचार कराये। आज छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है, जहां हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या सुनते हुए मरीजों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर इलाज करने के लिए कहा।

स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से अंतिम छोर में बसे ग्रामीणों को भी हर योजना का लाभ मिल रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू और हमारी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना मे स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चर्चा की थी और उनसे दोनों जिलों में नये प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 88 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केन्द्र छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के लिए स्वीकृत किये है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है। कार्यक्रम के अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

शिविर के दौरान पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल कवरेती, जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला मंत्री गोलू नागरे, खमारपानी मंडल गोपाल कवरेती, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, मंडल महामंत्री पप्पू सूर्यवंशी, मंडल उपाध्यक्ष यश चोपड़े, सरपंच भजनलाल दर्शमा, महामंत्री दर्शन साहू, उपाध्यक्ष रामचरण चोपड़े, सतीश धुर्वे, जयंत साहू, सुरेश परतेती, राजकुमार बादशाह, रामू पटवारी, विवेक गोदेवार सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं डॉक्टर्स, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share News On