Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा कार्यालय में दिव्यांगजनों ने सुनी मन की बात

भाजपा कार्यालय में दिव्यांगजनों ने सुनी मन की बात
राजनीति
25-Oct-26
दिव्यांगजनों की सहभागिता से सामाजिक समरसता और समावेशी समाज का संदेश

छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण जिला भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में दिव्यांगजनों के साथ किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन कल्याण, सामाजिक सहभागिता और दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी अरविंद कुमार वाथव, पूर्व जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि आशय जैन सिंघई, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री दिनेश यादव, सक्षम संस्था के जिलाध्यक्ष इंजीनियर महेश किंथ, समग्र दिव्यांग जनजागृति के अध्यक्ष अमित इंगले एवं सचिव शरद कुशवाह, सतपुड़ा बधिर संघ छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष बसंत मथुरिया तथा एडवोकेट मनीष ठाकरे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुश्री चंदेल, सुश्री नीलम यदुवंशी, सुश्री राधा उइके, सुश्री मोनिका चौहान, सुश्री अर्चना विश्वकर्मा, अशोक धाकड़े, संतोष धुले, ओमप्रकाश ओक्टे, भारत यादव, देवकुमार मालवी एवं जया खापरी सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के माध्यम से उपस्थितजनों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को सुना। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की सक्रिय सहभागिता ने समाज में समान अवसर, सम्मान और समावेशिता के महत्व को रेखांकित किया।
Share News On