छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में बनेंगे 50 आंगनवाड़ी भवन
छिंदवाड़ा
25-Oct-26
सांसद ने दिलाई महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से स्वीकृति

छिन्दवाड़ा अपडेट
सांसद बंटी विवेक साहू से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लंबे समय से आंगनवाड़ी भवनों की मांग हो रही थी। जिसे देखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा मुुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से मुलाकात और पत्राचार के बाद छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 50 आंगनवाड़ी भवनों की सौगात दोनों जिलेवासियों को दिलाई है। गांवोें में आंगनवाड़ी भवन बन जाने से यहा आने वाले बच्चों एवं ग्रामीणजनों को सुविधा हो सकेगी। सांसद बंटी विवेक साहू की मांग पर संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल ने भी छिन्दवाड़ा जिले में 44 एवं पांढुर्णा जिले में 06 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द ही दोनों जिलों में उक्त आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण हो सकेगा।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोकस गांवों के विकास की ओर अधिक है, फिर चाहे वे आंगनवाड़ी भवन हो, बच्चों के लिए बेहतर षिक्षा हेतु स्कूलों का निर्माण हो या गावों में सड़कों का निर्माण हो उसकी ओर विषेष ध्यान दे रहे है। इसी का परिणाम है कि जहां पहले ग्रामीणों को सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था वहीं अब गांवों की सूरत ही बदल गई है। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में भवन विहीन अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे है।
छिन्दवाड़ा जिले में इन 44 आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण मिली स्वीकृति
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा जिले में 44 भवन विहिन आंगनवाड़ी भवनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें छिन्दवाड़ा के ग्राम सुनहारी मोहगांव, अमरवाड़ा के ग्राम आचलकुण्ड, चौरासी, बड़कुही 02, धसनवाड़ा 02, घोरावाड़ी 02, इमलीढाना, ढोढा ढाना, मदरसाढाना, मोहली रैयय्त, तेंदनीढाना, भूराजमुनिया, लहगड़ुआ 03, चौरई के ग्राम धनोरा, चंदनवाड़ा, तुनवाड़ा, महुआढाना, जुन्नारदेव के ग्राम कोडाखुरी, महुआढाना, धाऊ, अम्बाड़ा 01, तामिया के ग्राम राजढाना, परासिया 12, परासिया के ग्राम चांदामेटा वार्ड क्रमांक 11, न्यूटन वार्ड क्रमांक 15, दमुआ 02, न्यूटन वार्ड क्रमांक 05, बड़कुही 06, अम्बाड़ा 03, अम्बाड़ा 04, बड़कुही 05, बड़कुही 01, मोहखेड़ के ग्राम पाठरीखापा, टेकड़ीढाना, बेलखेड़ा, इमलीढाना, सरोरा 01, देवर्धा, बामला, पारतलाई, बिछुआ के ग्राम झीलवाड़ा, मोया 02, आवासटोला थोटा, ग्वारीरैयय्त शामिल है।
पांढुर्णा जिले में इन 06 आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण मिली स्वीकृति
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पांढुर्णा जिले में 06 भवन विहिन आंगनवाड़ी भवनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें भातेवाड़ी के ग्राम कोकाढाना, चिचोली के ग्राम बड़चिचोली 01, बड़चिचोली 04, बोरगांव के ग्राम बोरगाव 03, रामाकोना के ग्राम रामाकोना 03, रिधोराढाना शामिल है।