सांसद ने विभिन्न निर्माण कार्याे का किया लोकार्पण
राजनीति
25-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप अब गांवों में भी ग्रामीणों को शहरवासियों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। गांवों के निरंतर चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे भारत विश्वगुरू बना है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने बीसापुरकलां में लाखों के निर्माण कार्यों की सौगात देते हुए कही। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बीसापुरकलां में स्टॉप शुल्क की 25 लाख निधि से निर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज सामुदायिक भवन, सांसद निधि से 2- 2 लाख की लागत से श्री राम मंदिर के पास अतिरिक्त कार्य एवं बाजार चौक में रंगमंच निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं केबल का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान ग्राम बिसापुरकलां में लगभग 550 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत निःशुल्क रजिस्ट्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने ग्राम बीसापुर कलां के सम्पूर्ण विकास में उनकी सहभागिता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की एवं ग्राम बीसापुर कलां में चल रहे विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर ग्राम के सरपंच वेद सिसोदिया एवं स्थानीय कर्मचारी- अधिकारियों के कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं भाजपा पांढुरना जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने ग्राम बीसापुरकलां को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प में नागरिकों के कर्तव्य एवं सहयोग की बात कही एवं ग्राम पंचायत बीसापुर कलां के द्वारा सामुदायिक भवन का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज जी के नाम पर रखने पर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पांढुर्णा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता विलास घोंगे, वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, विलास घोंगे, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, बंटी पटेल, जिला मंत्री गोलू नागरे, भाजपा मंडल अध्यक्षगण घनश्याम कड़वे, गगन गिरिराज घटकड़े, नामदेव पाल, जनपद सदस्य चौतराम अमृते, बुधमान पटेल, विपिन कराडे, सरपंच वेद सिसोदिया, नंदलाल पटेल, गणेश फरकारे, उपसरपंच खेमकरण साहू, सुनील उइके, मनेश सोनी, पूर्व जनपद सदस्य बेनी पटेल, पुरुषोत्तम बरपेटे, अरुण बोरकर, लेखराम साहू, शोभाराम अमृते, प्रदीप साहू, जीवन मोहने, बलराम वानखेड़े, भीम चौरे, सागर साहू, राहुल वर्मा, दुर्गेश चौरिया, सुनील सोनी, सुंदरलाल पटेल,सुदामा डोबले सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।