Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत
छिंदवाड़ा
25-Jul-26
छिंदवाड़ा का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

छिंदवाड़ा

अम्बेडकर तिराहे में शिवम् पहाड़े, विपिन वर्मा एवं उनके साथियों द्वारा छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे के बाद समाप्त हो गया। बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर डटे हुए थे। आंदोलन को जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र-युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों का लगातार समर्थन मिल रहा था।

प्रदर्शनकारियों ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और छात्रों की आवाज़ की जीत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए जारी रहेगा। धरना स्थल से शिवम् पहाड़े एवं विपिन वर्मा ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि देश के छात्रों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा का समाचार प्राप्त होने के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई इस अवसर पर शिवम  पहाड़ी लोधी विपिन वर्मा, बलराज डेहरिया, बबलू कनौजिया विजय मेहरा,अरविंद यादव पप्पू गौनेकर, बंटी  मंडराह सीताराम सरेआम,मेहताब डॉल मनीष मृदुलकर पप्पू मंडरा ललित चौरे कृष्णा  दीपक चौधरी दिनेश  उन्नति, पवन सातनकर , मनोज सोनटके, नईम भाई, रंजीत रविकर, बिट्टू, राजा गनरे, मनोज गारेकर संदेश बघेल  बबलू और छात्र उपस्थित रहे
Share News On