Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी डॉक्टर और इंजीनियर बन रहेः बंटी विवेक साहू

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी डॉक्टर और इंजीनियर बन रहेः  बंटी विवेक साहू
राजनीति
25-Jul-26
सांसद निःशुल्क कोचिंग में सांसद ने की विद्यार्थियों से चर्चा

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी की गई है, हायर एजुकेशन की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, केंद्रीय विद्यालय की संख्या भी बढ़ी है, बच्चों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहननगर में गायत्री शक्ति केन्द्र में आयोजित सांसद निःशुल्क कोचिंग के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सांसद ने सांसद निःशुल्क कोचिंग में पढने वाले बच्चांे से पढाई को लेकर चर्चा भी की।

सांसद श्री साहू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों के 44 बच्चे अब डॉक्टर और 50 बच्चे इंजीनियर भी बनेंगे हैं। उन्होंने निःशुल्क कोचिंग में पढ रहे बच्चों से आह्वान किया कि वह भी पढ़ाई अच्छी मेहनत कर आगे बढ़ें। सांसद ने कहा कि मेरी इच्छा है कि यह पढने वाले बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बनकर जिले के लिए रोल मॉडल बने। मै सभी बच्चों के उच्वल भविष्य के लिए शुभकामना देता हूं।

कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके, सांसद निःशुल्क कोचिंग के संचालक संतोष साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, रोहित पोफली, मनोज कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, मनोज सक्सेना, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, गरिमा प्रतीक दामोदर, अलकेश लांबा, शिवानी बंटी सक्सेना, जया विश्वकर्मा, संजु रग्गु यादव, माया बंदेवार, आलोक साहू, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया, अरविंद राजपूत, शंशाक चंदेल एवं बडी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
Share News On