युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़े: सांसद बंटी विवेक साहू
धर्म
25-Jul-26
दिन्डी यात्रा,संत मिलन कार्यकम में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा
आज हमारी युवा पीढ़ी धर्म और हमारी संस्कृति से भटक रही है, हम उन्हें धर्म से नहीं जोड़ पा रहे हैं। दुनिया में यदि कोई परेशानी का जवाब है तो हमारे धर्म और संस्कृति में छुपा है, जब हम अपने धार्मिक ग्रंथों को पढ़ते हैं तो हमें उसकी कठिनाई से निपटने का समाधान मिलता है। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू दिन्डी यात्रा व संत मिलन कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि आज हमारी पीढ़ी,बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता है। दिन्डी यात्रा और संत मिलन का कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में कई धार्मिक कार्यक्रम होते हैं लेकिन सबसे अधिक धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बड़बन क्षेत्र पहचाना जाता है। यहां पर आनंद बक्षी और उनके साथी लगातार धार्मिक कार्यक्रम करते हैं और साल भर में कोई न कोई कार्यक्रम होते रहते हैं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, महापौर विक्रम अहके, पूर्व महापौर कांता योगेश सदारंग,निगम नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश पोफली,राजु नरोटे, जगेन्द्र अल्डक, रोहित पोफली, मनोज कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, मनोज सक्सेना, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, गरिमा प्रतीक दामोदर, अलकेष लांबा, षिवानी बंटी सक्सेना, जया विश्वकर्मा, संजु रग्गु यादव, माया बंदेवार,आलोक साहू, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया, अरविंद राजपूत, शंशाक चंदेल एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।