Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हर बूथ बने जनसंवाद का केंद्र: शेषराव यादव

हर बूथ बने जनसंवाद का केंद्र: शेषराव यादव
राजनीति
25-Jul-26
कार्यकर्ता प्रत्येक शक्तिकेंद्र एवं बूथ पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सुनिश्चित करें

छिंदवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के आगामी प्रसारण को लेकर जिले के सभी संगठनात्मक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर व्यापक जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है। यह संवाद समाज के सकारात्मक प्रयासों को पहचान देता है, सामान्य नागरिकों की असाधारण प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाता है।ष्

उन्होंने कहा कि रविवार, 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिले के प्रत्येक शक्तिकेंद्र एवं बूथ पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सुनिश्चित किया जाएगा। सभी शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं बूथ प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करें तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ से कार्यक्रम की कम से कम दो तस्वीरें लेना अनिवार्य रहेगा। कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद सुबह 11रू05 बजे से संगठन ऐप पर बूथ की जानकारी एवं फोटो अपलोड की जाएँ, ताकि प्रत्येक बूथ की सहभागिता का डिजिटल दस्तावेज तैयार हो सके।
Share News On