Home News Helpline Classified Jobs About Contact

थांग-ता मार्शल आर्ट में 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीते

थांग-ता मार्शल आर्ट में 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीते
खेल
25-Oct-26
सांसद ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विजेता बनने पर दी बधाई

छिन्दवाड़ा अपडेट

70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता रीवा में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए छिंदवाड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक अर्जित कर जिले एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। छिंदवाड़ा जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने बधाई दी है।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि राशी जैन एवं अनिष्का जायसवाल को स्वर्ण पदक जीतकर 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शालेय थांग-ता प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप राष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छिंदवाड़ा व मध्यप्रदेश और भारत का नाम गौरवान्वित करेंगी।

सांसद बंटी विवेक साहू ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक योगेश रुखमांगद को मध्यप्रदेश थांग-ता मार्शल आर्ट दल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, अनुभव एवं समर्पण से मध्यप्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी। आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही इस सफलता की सबसे बड़ी पहचान है। सांसद बंटी विवेक साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि आप सभी निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें, खेल भावना के साथ आगे बढ़ें और देश का गौरव बढ़ाते रहें।
Share News On