स्वास्थ्य शिविर में 90 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण
छिंदवाड़ा
25-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के जन्मदिन के अवसर पर छिंदवाड़ा चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम द्वारा आज वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 90 बुजुर्गों एवं आश्रम स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक उपचार एवं दवाइयां निरूशुल्क प्रदान की गईं। नेत्र परीक्षण के दौरान 13 बुजुर्गों में मोतियाबिंद पाया गया। इन सभी मरीजों को परसों लायंस हॉस्पिटल, परासिया ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
बुजुर्गों ने डॉ. विशाल सिंह बघेल को जन्मदिन पर आशीर्वाद देते हुए इस सेवा कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम प्रदेश सह संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. मयंक साहू, डॉ. राजेश राय, डॉ. अजीत सहित भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।