Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिलाओं को दी घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी

महिलाओं को दी घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी
छिंदवाड़ा
20-Jan-26
छिंदवाड़ा

घरेलू हिंसा के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से घाट परासिया के पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव 

राकेश सिंह ने महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा दी जा रही कानूनी सहायता के बारे में बताते हुए कहा कि पारिवारिक विवादों मध्यस्थता करना, निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना, विवाद विहीन योजना ग्राम का संचालन, भरण पोषण की जानकारी सहित महिलाओं के लिए बने कानून उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानूनी सलाह के लिए निःशुल्क टोल फ्री नम्बर 15100 पर भी जानकारी ली जा सकती है। प्राधिकरण के सदस्य श्यामल राव ने महिला हेल्पलाईन 1090 एवं 112 की जानकारी दी। आयोजित शिविर में अपूर्वा फांऊडेशन के अध्यक्ष संजय साहू, सरपंच मीरा साहू, सचिव सुधाकर लिंगायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा वर्मा सरला वर्मा, सहित ग्राम की महिलाएं  उपस्थित थी।
Share News On