स्वास्थ्य शिविर लगाकर की निःशुल्क जांच, कंबल भी बांटे
छिंदवाड़ा
20-Jan-26
छिंदवाड़ा
ग्राम पंचायत तुमड़ी के वन ग्राम जोपनाला में जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना, मानव सेवा की भावना को सशक्त करना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना रहा, जिसे सतीश नागवंशी निरंतर अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से साकार कर रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन के संचालक एवं कार्यक्रम संयोजक सतीश नागवंशी के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुई। सतीश नागवंशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि
आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता देना है। आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्र हमारे समाज की आत्मा हैं। जब तक इन अंचलों का समग्र विकास नहीं होगा, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। कार्यक्रम में कथावाचक राकेशानंद महाराज (वृंदावन धाम) ने कहा कि
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। हर विपत्ति में सतीश नागवंशी कंधे से कंधा मिलाकर लोगों के साथ खड़े रहते हैं। समाज निर्माण के लिए ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व आवश्यक हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तुमड़ी के सरपंच श्री पवन देव इवनाती उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन केवल प्रसाद धुर्वे ने किया
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. राम कुमार आमगोरिया, डॉ. दीपक चोरिया, डॉ. अंकित सूर्यवंशी सहित चिकित्सक दल ने सेवाएं दीं। वहीं विकास डेहरिया पैथोलॉजी लैब (सिंगोड़ी) के सहयोग से आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के अंतर्गत 165 जरूरतमंदों को कंबल वितरण, 200 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण और ’ 50 लोगों की बीपी, शुगर, थायराइड एवं रक्त जांच की गई। यह समस्त व्यवस्थाएं सतीश नागवंशी के समन्वय से संपन्न हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रेवेन्द नागवंशी (कुंडाली कला), समाजसेवी महेंद्र ठाकुर एवं समाजसेवी अखिल सूर्यवंशी ब्रज नागवंशी, स्थानीय निवासी सतीश भलावी, बलदेव, सुगन भलावी सहित ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।