Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया डॉ. कृष्ण हरजानी का स्वागत

सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया डॉ. कृष्ण हरजानी का स्वागत
राजनीति
14-Oct-26
जिले की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने और बेहतर प्रयासों की उम्मीद

छिंदवाड़ा अपडेट

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्ण हरजानी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किए जाने पर लोकसभा सांसद विवेक बंटी साहू ने सांसद कार्यालय में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेष राव यादव ने भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने आशा व्यक्त की कि डॉ. हरजानी अपने नए दायित्व के माध्यम से चिकित्सा प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करेंगे और छिंदवाड़ा सहित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के प्रयासों में सक्रिय योगदान देंगे।

इस अवसर पर डॉ. हरजानी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे यह दायित्व सौंपा है। इसके लिए मैं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।” उन्होंने कहा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वस्थ भारत की परिकल्पना और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करने हेतु संकल्पित हूँ। संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सहयोग एवं स्नेह सदैव मेरी ऊर्जा का स्रोत रहेगा।”

इस अवसर पर डॉ. हरजानी के साथ महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, कृपाशंकर सूर्यवंशी तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. भोला यादव, डॉ केएस बजाज,डॉ. मयंक साहू, डॉ. राजेश राय, डॉ अखिलेश धारे, डॉ आनंद शर्मा, डॉ केशव पवार , डॉ नरेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। सिंधी समाज से पूरण राजलानी, शंकर झामनानी, पीताम्बर डोडानी, इंद्रकुमार चेलानी, सच्चानंद गंगवानी, शोभराज गंगवानी, सुरेश माधवानी, महेश परसवानी, तुलसीदास परसवानी, शंकर चुगलानी सहित अनेक वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे।
Share News On