नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज संभागीय बैठक में होंगे शामिल
राजनीति
14-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के छिंदवाड़ा प्रवास को लेकर भाजपा संगठन में तैयारियां की जा रही हैं। प्रवास के दौरान वे संभागीय बैठक में शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तथा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति में उनका स्वागत किया जाएगा।
संभागीय बैठक को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संभाग स्तर पर संगठन की कार्ययोजना को लेकर चर्चा होगी। इसमें संभाग के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। डॉ. ढाल सिंह बिसेन के आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को लेकर स्थानीय संगठन में भी तैयारियां की जा रही हैं।