Home News Helpline Classified Jobs About Contact

किसान नेता के निःशुल्क नेत्र शिविर का आज कपूर्दा में होगा समापन

किसान नेता के निःशुल्क नेत्र शिविर का आज कपूर्दा में होगा समापन
स्वास्थ्य
14-Oct-26

15 सौ से अधिक मोतियाबिन्द मरीजों के निःशुल्क आपरेशन

चौरई (छिंदवाड़ा अपडेट)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वे जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 गांवो में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया था जिसका आज समापन षष्टी माता मंदिर कपुर्दा में होगा। 1 अगस्त से लेकर 15 अक्टूबर तक 25 हजार ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई जिसमें 15 हजार नेत्र रोगी 5 हजार को आयुर्वेदिक दवा दी गई 5 हजार बीपी शुगर एवं बुखार के मरीजों की जांच की गई, जबलपुर के सुखसागर हास्पिटल एवं देवजी नेत्रालय द्वारा 2 हजार आंखों का मोतियाबिन्द आंखों का निरूशुल्क आपरेशन किया गया जिसमें उन्हें चश्मा एवं मल्टिबिटामिन की दवाईयां दी गई। समापन कार्यक्रम में हितग्राहियों, नेत्ररोगियो एवं शिविर में सेवा देने वाले डॉक्टर्स सहित सहयोग करने वालों का सम्मान किया जाएगा।

किसान नेता संदीप रघुवंशी के मानव सेवा के इस प्रयास की सराहना प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने की। श्री रघुवंशी ने बताय कि समापन समारोह में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें छिंदवाड़ा जिले के भाजपा अध्यक्ष डॉ शेषराव यादव, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, कलेक्टर हरेन्द्र नारायण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, एसडीएम प्रभात मिश्रा, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
Share News On