Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्कूली बच्चों के साथ सांसद बंटी विवेक साहू ने किए सवाल-जवाब

स्कूली बच्चों के साथ सांसद बंटी विवेक साहू ने किए सवाल-जवाब
शिक्षा
14-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भाजपा दमुआ रामपुर ग्रामीण मंडल के ग्राम तूमडा में आयोजित 28 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने दूरदराज के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और ग्राम तूमड़ा के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत बच्चों से सिविल स्तर पर ही संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया वहीं स्कूली बच्चों के साथ में उनके बीच ही बैठकर संवाद किया। सांसद श्री साहू ने बच्चों से स्कूल में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन, स्कूलो मेे पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों की कॉपियों को भी चेक किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी समस्याएं भी सांसद के समक्ष रखी। जिसका निराकरण करने का निर्देश उन्होंने शिक्षकों और अधिकारियों को दिया।

Share News On