Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तूमडा के 28 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 723 मरीजों का इलाज

तूमडा के 28 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 723 मरीजों का इलाज
स्वास्थ्य
14-Oct-26
परीक्षण कर दी गई निःशुल्क दवाएं, 25 मरीजों को रेफर भी किया गया

शिविर में आए लोगों पर सांसद ने पुष्प बरसा कर किया स्वागत

छिंदवाड़ा अपडेट

लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला के अंतर्गत छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।  

यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा दमुआ रामपुर ग्रामीण मंडल के ग्राम तूमडा में आयोजित 28 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। इस अवसर पर प्रवेश द्वार और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का सांसद बंटी विवेक साहू ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें और कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।

 इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी ग्रामवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1,834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित किए जाने की जानकारी साझा की और सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती और दमुआ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवम साहू ने भी संबोधित किया। शिविर के दौरान कुल 723 ग्रामीणों ने इलाज के लिए अपना पंजीयन कराया, जिसमें 337 महिलाओं व बालिकाएं और 386 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 25 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा उचित इलाज के लिए रेफर भी किया गया।

सांसद ने कहा सरकार नारी सशक्तिकरण पर दे रही जोर

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण कर समाज का सही मायनों में आर्थिक विकास कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार“ का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के नारे को साकार करने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर जन-भागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम भी चल रहे है। सांसद श्री साहू ने भाजपा दमुआ रामपुर ग्रामीण मंडल के ग्राम तूमडा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को उनका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।  

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में यह रहे उपस्थित

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, मंडल अध्यक्ष शिवम साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, मंडल महामंत्री यदुवंशी, भीम डेहरिया, बूथ अध्यक्ष ललित यदुवंशी, बूथ महामंत्री राजकुमार यदुवंशी, बूथ बीएलए 2 मनोहर यदुवंशी, सिरपत यदुवंशी, दीपक यदुवंशी, दुबेराव यदुवंशी, मथुरादास विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश बचले, राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन मौजूद थे।
Share News On