बूथ से संगठन मजबूत होगा और संगठन से सत्ता का रास्ता तय होगा: ओकटे
राजनीति
14-Oct-26
अमरवाड़ा विधानसभा की बूथ स्तरीय बैठकों में एकजुट हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण
कमलनाथ व नकुलनाथ के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

छिन्दवाड़ा अपडेट
बूथ का प्रबंधन संगठन और चुनाव की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होता है। पंचायत चुनाव से लेकर निकाय और विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक बूथ से ही सत्ता का रास्ता तय होता है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ के केन्द्र बिन्दू में मंडलम और बूथ कमेटियों का विस्तार व मजबूती है इसीलिये मेरा आप सभी से आग्रह है कि एकजुटता के साथ ही इन्हीं पर काम करें। भाजपा सरकार की अनेक विफलताओं और अनीतियों के कारण जनता परेशान है। बिजली कटौती, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते हुए भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बटकाखापा अंतर्गत आने वाले अतरिया मंडलम के बूथ चटनी व भैंसखोह में आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
संगठनात्मक गतिविधियों को समय पर पूरा करने और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर उन्होंने अमरवाड़ा विधानसभा के समस्त मंडलम व बूथ कमेटियों सहित कांग्रेसजन को बधाई दी। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के तंत्र, यंत्र और षड्यंत्र विफल हो रहे, क्योंकि सच्चाई जनता के सामने आ रही। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं, जिसके परिणाम भी सार्थक होंगे। उन्होंने पूरी निडरता के साथ क्षेत्र में जन समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेस की रीति-नीति अनुसार कार्य करने व निरंतर आगे बढ़ते रहने की बात कही।
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती ने आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धनबल और बाहूबल से विधानसभा का उप चुनाव जीतने वाले यह बात जान चुके हैं कि हर बार षड्यंत्र काम नहीं आएगा। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा की गफलत देखी है। झूठे वादे और घोषणाएं भी सुन चुके। जनता को कांग्रेस पर भरोसा था, आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। जब जहां जैसी आवश्यकता होगी वे उनकी मदद के लिए स्वयं सबसे पहले उपस्थित होंगे।
आयोजित बैठकों में पर्यवेक्षक इब्नेहसन रिजवी, हलको भारती, दशरथ राठौर, शकरलाल चलतिया, बट्टू भारती, रंगलाल पचलिया, भागचंद ठकारिया, दिनेश ठकारिया, जगदीश ठकारिया, प्रकाश अंगारिया, सतोष ठकारिया, पप्पू ठारिया, संतलाल अंगारिया, राजेश पचलिया, खेमचंद चलतिया, दिलीप डागीओलिया, मेदास ठाकरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकतार्गण उपस्थित रहे।