Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुजराती समाज भवन में कच्छ जनजाति रबारी वेशभूषा में किया गया गरबा

गुजराती समाज भवन में कच्छ जनजाति रबारी वेशभूषा में किया गया गरबा
धर्म
14-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

शक्ति की उपासना पर्व नवरात्रि उत्सव में गुजराती समाज की अलग ही बात है। शुद्ध सात्विक माहौल में होने वाले कार्यक्रमों में गुजराती समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। नई आबादी स्थित गुजराती भवन में नवरात्र पर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं गांधीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल उपस्थित हुए। समाज के संरक्षक मोहन भाई गौरी ने सभी अतिथियों का अंबे मां की छवि भेंट कर सम्मान किया। गुजरात के कच्छ क्षेत्र के जनजातीय समाज रबारी वेशभूषा थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में 21 से 25 आयु वर्ग में प्रथम मीत सोलंकी द्वितीय महक सोलंकी तथा तृतीय स्थान पर निधि सोलंकी रही वहीं 26 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रेरणा सोलंकी द्वितीय खुशबू शाह तथा तृतीय स्थान पर यशा शाह रही। निर्णायक के रूप में रचना दुबे एवं अनु श्री शुक्ला ने निर्णय दिया। निर्णायकों का सम्मान महिला मंडल अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिता प्रभारी द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में मां अंबे की छाया प्रति भेंट की गई।
Share News On