Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ढाना चौक में गायत्री परिवार का दीपयज्ञ एवं साधना कार्यक्रम

ढाना चौक में गायत्री परिवार का दीपयज्ञ एवं साधना कार्यक्रम
धर्म
14-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

ढाणा चौक स्थित सिद्धि विनायक मंडल में देवी स्तुति, विराट दीपयज्ञ एवं गायत्री साधना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे के निर्देशन में एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शक्ति स्वरूपा गायत्री माता एवं देवी दुर्गा की स्तुति के साथ 501 दीपों से युक्त विराट दीपयज्ञ किया गया। उपस्थित सभी साधकों ने सामूहिक गायत्री मंत्र जप एवं शक्ति ध्यान में भाग लिया।

तहसील समन्वयक हेमन्त माहोरे ने अपने उद्बोधन में देवी के शक्ति स्वरूप एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कर्मकांड एवं संगीत के माध्यम से पूजन धर्मवीर माहोरे जी द्वारा कराया गया। गायत्री परिवार के प्रज्ञा परिजनों द्वारा दीपयज्ञ का महत्व बताते हुए कहा गया कि एक दीप से दूसरे दीप जलते हैं, वैसे ही एक सज्जन से अनेक सज्जन बनते हैं। दीपयज्ञ समाज में सद्भावना, एकता और सद्बुद्धि के प्रसार का प्रतीक है। कार्यक्रम के सहयोगी टोली में पंडित अनूप पांडे, मनोज सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी, सोनू डेहरिया, सतीश डेहरिया, शिवम मदनकर, दुर्गा सूर्यवंशी, राजेन्द्र माहोरे, राजू बिंदवारी, मनोज साहू, रविन्द्र मदनकर आदि परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं वरिष्ठ परिजनों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Share News On