Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आज भी पारंपरिक खेलों की शान है कुश्ती: बंटी विवेक साहू

आज भी पारंपरिक खेलों की शान है कुश्ती: बंटी विवेक साहू
खेल
14-Oct-26
बैलगांव में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा अपडेट

आज भी हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती की एक अलग ही शान है। प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त आषय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा पगारा मंडल के ग्रामीण क्षेत्र बैलगांव में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता के कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्ल युद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमति ज्योति डेहरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, सरपंच अलकेश काकोड़िया, उपसरपंच दिनेश यदुवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, जगदीश डेहरिया, अस्मत यदुवंशी, राजा यदुवंशी, अक्कू यदुवंशी, परसु यदुवंशी, गोकल यदुवंशी, नंदलाल साहू, भगवत पाल, दिलीप कहार, विकास मालवी, कैलाश पाल, देवराज यदुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Share News On