नवरात्रि के चलते कृषि मंडी में कम हो रही खरीदी-बिक्री
कृषि जगत
14-Oct-26
गेंहू 2,736 तो मक्का 2,550 रूपए प्रति क्विंटल बिकी

छिंदवाड़ा अपडेट
कृषि उपज मंडी समिति में बुधवार 14 अक्टूबर .2026 को विभिन्न फसलों की कुल 444 अनुबंधों के माध्यम से 10584 बोरों की अनुमानित आवक दर्ज की गई। मंडी में गेहूं की कुल अनुबंध संख्या 152 रही और अनुमानित आवक 3780 बोरे दर्ज की गई। गेहूं का न्यूनतम दर 2625 रुपए, उच्चतम दर 3274 रुपए तथा मॉडल दर 2736 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मक्का की आवक सर्वाधिक दर्ज की गई, जिसमें 228 अनुबंधों के तहत 5879 बोरों की आवक हुई। मक्का का न्यूनतम भाव 1851 रुपए, उच्चतम भाव 2644 रुपए और मॉडल भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
सोयाबीन की बात करें तो 54 अनुबंधों के साथ 908 बोरों की आवक हुई, जिसका न्यूनतम दर 6299 रुपए, उच्चतम दर 6885 रुपए और मॉडल दर 6750 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मूंग की आवक 03 अनुबंधों में 04 बोरे रही, जिसका न्यूनतम दर 7000 रुपए, उच्चतम दर 8201 रुपए तथा मॉडल दर 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसके अलावा, चना की आवक 06 अनुबंधों में 12 बोरे दर्ज की गई, जिसका न्यूनतम दर 6201 रुपए, उच्चतम दर 7650 रुपए और मॉडल दर 6575 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं सरसों की आवक 01 अनुबंध के तहत 01 बोरा रही, जिसका न्यूनतम, उच्चतम एवं मॉडल भाव समान रूप से 6000 रुपए प्रति क्विंटल बना रहा।