जहां शिव का वास होता है वहां सुख-शांति बनी रहती है: नागेंद्र ब्रह्मचारी जी
छिंदवाड़ा
02-Jun-26
छिंदवाड़ा
अनगढ़ हनुमान मंदिर में पुरूषोत्तम मास के अवसर पर संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन महामंडलेश्वर नागेन्द्र ब्रम्हचारी जी ने अपनी कथा में भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जहां शिव का वास होता है वहां सुख-शांति बनी रहती है इसलिए भगवान शिव का ध्यान अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती संवाद, सुखदेव जी का जन्म, राजा परीक्षित कथा श्रवण, संसार की उत्पत्ति, आदिशक्ति जगदंबा द्वारा सृष्टि का संचालन ब्रम्हा, विष्णु और महेश को सौंपना, मधु-कैटभ दैत्यों का संहार, मनु सतरूपा की कथा व सप्त ऋषियों के आगमन की कथा सुनाई। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।