पालाखेड़ के किसानों ने कांग्रेस की बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
राजनीति
02-Jun-26
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस संगठन को गांव ओर पंचायत स्तर पर मजबूत किए जाने के लिए सांवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले पालाखेड़ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक पालाखेड़ में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में पालाखेड़, गुबरेल, अम्बामाली, देवगढ़, कलकोट, लोहांगी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित किसान जनप्रतिनिधियों ने बिजली की समस्या से अवगत कराया साथ ही खाद के बढ़े हुए मूल्यों पर नाराजगी जाते हुए कहा कि कृषि में लगने वाली सामग्री का मूल्य हर दिन बढ़ रहा है, लेकिन किसान की उपज का दाम नहीं बढ़ रहा जिससे कृषि व्यवसाय करना लगातार महंगा पड़ रहा है। बैठक में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीनदयाल यदुवंशी, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र देशमुख, गजानन्द घोरसे, रेशम माटे, रविशंकर सोलंकी, अशोक दुबे, धनीराम नायक, दिनेश चौधरी, सेवाराम बेलवंशी, सलीम खान, घनश्याम देशमुख, बिहारी साहू, अशोक चौधरी, राजेश पवार सहित अन्य उपस्थित रहे।