Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस

बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस
राजनीति
02-Jun-26
शहर महिला कांग्रेस ने बनाई आंदोलन की रणनीति

छिन्दवाड़ा

शहर महिला कांग्रेस की बैठक वार्ड क्रमांक 20 में आयोजित की गई। शहर महिला कांग्रेस की मध्य उप ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ममता चौखे के द्वारा आयोजित बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव ने कहा कि महंगाई मैन मोदी की वजह से महिलाओं के घरों में रसोई का बजट बिगड़ चुका है। इसीलिये महिलाओं का सड़क पर आकर प्रदर्शन करना जरूरी हो गया है।

श्रीमती यादव ने सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि हर सामग्री के दाम आसमान छू रहे, क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। परिस्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ रही और भाजपा सरकार का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जल्द ही महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे ताकि भाजपा सरकार तक महिलाओं की व्यथा भी पहुंच सके। उन लोगों से भी आग्रह करें जो एक रुपए की मूल्य वृद्धि पर रसोई गैस लेकर सड़क पर आ जाते थे कि वे भी इस बढ़ती हुई महंगाई में अपना आक्रोश व्यक्त करें। आयोजित बैठक में ज्योति डेहरिया, पूनम उइके, रासिया बेगम, सुनिता गुप्ता, कविता यादव, महिमा गुप्ता, ममता, राधा सोनी, कलावती साहू, काशी, बबीता विश्वकर्मा, रामकली, यशोदा, सुनिता वंशकार सहित अन्य महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं।
Share News On