Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एनएसयूआई ने पीजी कॉलेज में लगाया सहायता केन्द्र

एनएसयूआई ने पीजी कॉलेज में लगाया सहायता केन्द्र
छिंदवाड़ा
02-Jun-26
छिन्दवाड़ा

छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण व उनकी सहायता के लिए एनएसयूआई ने पीजी कॉलेज में सहायता केंद्र लगाया जिसका उद्देश्य कॉलेज में दाखिले से लेकर अन्य समूची जानकारी देना था। जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी की उपस्थिति में सहायता केन्द्र सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। एनएसयूआई के पदाधिकारीगण सभी नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं की सहायता कर रहे हैं। इसी बीच एबीवीपी सदस्यों ने सहायता केन्द्र का विरोध किया जो पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शंात हो गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष सत्येंद्र अहिरवार,विधानसभा अध्यक्ष अविनाश काकोड़िया, पीजी कॉलेज प्रभारी करण धारे, अंजलि मरावी, नेहा वांसकर, अयान ख़ान, साहिल, सूरज, तनवीर, फ़ैज़ान, हंसराज, युवराज उइके, गट्टू, उपस्थित रहे।
Share News On