Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तथ्यहीन बयानबाजी से जनता का ध्यान नहीं भटका सकती कांग्रेस: शेषराव यादव

तथ्यहीन बयानबाजी से जनता का ध्यान नहीं भटका सकती कांग्रेस: शेषराव यादव
राजनीति
02-Jun-26
छिंदवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कांग्रेस नेता नकुलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबंध में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी लगातार राजनीतिक विफलताओं, घटते जनाधार और संगठनात्मक कमजोरियों से ध्यान हटाने के लिए निराधार आरोपों की राजनीति कर रही है। जनता अब कांग्रेस की इस पुरानी कार्यशैली को भली-भांति समझ चुकी है और केवल तथ्य, विकास तथा जनकल्याण के आधार पर निर्णय ले रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने संगठन की स्थिति और अपने नेतृत्व की स्वीकार्यता पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रदेश की जनता ने पिछले कई चुनावों में कांग्रेस की नीतियों, वादाखिलाफी और अवसरवादी राजनीति को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है। इसके बावजूद कांग्रेस अपनी गलतियों से सीख लेने के बजाय लगातार भ्रामक प्रचार और तथ्यहीन बयानबाजी का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मक, विकासोन्मुख और जनहित आधारित राजनीति में विश्वास रखती है। भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके विपरीत कांग्रेस की राजनीति नकारात्मकता, भ्रम और आरोप-प्रत्यारोप के इर्द-गिर्द सिमटती जा रही है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यों, नीतियों और नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखती है। कांग्रेस के निराधार आरोपों, भ्रामक प्रचार और तथ्यहीन बयानबाजी से न तो सरकार की कार्यशैली प्रभावित होगी और न ही जनता का भरोसा कम होगा। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय भी देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी तथा कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार का जवाब प्रदेश की जागरूक जनता स्वयं देगी।
Share News On