गायत्री क्या है, राम-कृष्ण-शिव के चरित्र से समझाया
छिंदवाड़ा
05-Nov-26
श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा में भव्य दीप यज्ञ संपन्न

छिंदवाड़ा अपडेट
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन मगायत्री शक्तिपीठ, मधुवन कॉलोनी छिंदवाड़ा में चल रहे पाँच दिवसीय श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा अमृत कार्यक्रम में भव्य दीप यज्ञ संपन्न हुआ। दीप यज्ञ के साथ ही विशेष उद्बोधन में कथा व्यास पं. अनिलेश तिवारी जी (वाराणसी) ने बताया कि गायत्री क्या है, गायत्री की साधना क्या है और इसके शास्त्रगत व श्रुतिगत साक्ष्य प्रमाण क्या हैं।
उन्होंने गीता, रामायण और महाभारत के प्रमाणों के साथ भगवान श्रीराम के चरित्र, भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र एवं भगवान शिव जी के चरित्र के माध्यम से गायत्री साधना के दिव्य रहस्यों को सरल भाषा में समझाया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य ज्ञान को बड़े ही भाव से ग्रहण किया। कथा के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में प्रज्ञा जगाएंगे और जन-जन तक प्रज्ञा का प्रकाश फैलाएंगे। इसके लिए कथा श्रवण का व्रत ग्रहण करने का भी संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सौजन्य नन्हेलाल सूर्यवंशी एवं सचिन सूर्यवंशी हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ, मधुवन कॉलोनी एवं समस्त गायत्री परिवार, छिंदवाड़ा का सहयोग रहा।