Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मांगे पूरी नहीं होने से नाराज सफाईर्मी हड़ताल पर

मांगे पूरी नहीं होने से नाराज सफाईर्मी हड़ताल पर
छिंदवाड़ा
05-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

मप्र सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मांगों का निराकरण न होने से छिंदवाड़ा में भी 5 नवंबर 2026 से सफाई कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल शुरू कर दी है। भोपाल में 4 नवंबर को हुई प्रमुख सचिव और संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता विफल होने के बाद पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था ठप कर दी गई है।

यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया ने बताया कि सफाई कर्मियों के नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने, दैनिक वेतन भोगी व अनुबंध कर्मियों का न्यूनतम वेतन 25,000 रुपये करने, अनुकंपा नियुक्ति और हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन भुगतान जैसी प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के आगामी आदेश तक छिंदवाड़ा में यह हड़ताल अनवरत जारी रहेगी और सफाई कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
Share News On