Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पार्षद राहुल मालवीय के समर्थन में एसपी को दिया ज्ञापन

पार्षद राहुल मालवीय के समर्थन में एसपी को दिया ज्ञापन
राजनीति
05-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

पार्षद राहुल मालवीय के विरुद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड मोहर्रिर की कार्यप्रणाली से जनता लंबे समय से परेशान थी और इसी शिकायत के आधार पर पार्षद ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर उसे हटाने की मांग की थी, जिसके बाद पार्षद राहुल मालवीय पर यह मामला दर्ज कराया गया है।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि वे महिलाओं के सम्मान और एससी-एसटी कानून के कानूनी संरक्षण का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन इन कानूनों का उपयोग व्यक्तिगत प्रतिशोध या जनप्रतिनिधियों को दबाव में लाने के लिए नहीं होना चाहिए। वार्डवासियों ने मांग की है कि मामले की एक निष्पक्ष और वरिष्ठ अधिकारी से तथ्यात्मक जांच कराई जाए, जिसमें पार्षद द्वारा लिखा गया पत्र, वार्डवासियों की पूर्व शिकायतें और स्वतंत्र गवाहों के बयान शामिल किए जाएं। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी निर्दाेष जनप्रतिनिधि को दुर्भावना के कारण झूठे प्रकरण में फंसाया गया है, तो उचित कार्रवाई की जाए ताकि जनहित में आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ न्याय सुनिश्चित हो सके।
Share News On